सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana 2024: महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रूपए, ऐसे करें आवेदन

महाराष्ट्र सरकार के द्वारा वित्तीय बजट 2024-25 को सदन में पेश करने के दौरान राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना की घोषणा की है। महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिल सके इसके लिए महाराष्ट्र राज्य की महिलाओं को हर महीने ₹1500 की सहायता राशि दी जाएगी। इस प्रकार की योजना और भी राज्य मे अब से पहले जारी की जा चुकी है जिन से गरीब परिवार का सहायता मिल रही है।

 

Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana 2024


केंद्र सरकार महिलाओं के लिए बहुत सारी स्कीमें चाहती है। जिनमें महिलाओं को सीधे आर्थिक लाभ दिया जाता है। फिर चाहे वह झारखंड में शुरू की गई मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना हो या मध्यप्रदेशकी लाडली बहना योजना हो। इन सभी में योजनाओं में महिलाओं को सरकार सीधे तौर पर आर्थिक सहायता करती है। जिसके माध्यम से राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की 18 बर्ष से लेकर 60 वर्ष की आयु की सभी महिलाओं को हर महीने ₹1500 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

 

मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना 2024 क्या है:

महाराष्ट्र के वित्त मंत्री अजीत पवार ने बजट पेश करते हुए “मांझी लड़की बहिन योजना” की घोषणा की है। इस योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को सरकार द्वारा हर महीने 1500 यानी प्रतिवर्ष 18000 सहायता राशि दी जाएगी। जिससे महिलाओं का विकास हो सके और वह खुद को आत्मनिर्भर एवं सशक्त समझ सके। इस योजना के आवेदन का शुरुआत सरकार ने 01 जुलाई से ही कर दिया है जबकि आवेदन का अंतिम तिथि 31 अगस्त है।

 

मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना 2024 का उद्देश्य:

मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना 2024 का उद्देश्य महिलाओं के समग्र विकास और लैंगिक समानता के विकास को सुनिश्चित करने के लिए वित्तीय सहायता, शिक्षा और अन्य संसाधन प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से लाभ लेने वाली महिलाओं को आर्थिक संकट का सामना भी नहीं करना पड़ेगा। साथ ही वह स्वयं के सामान्य खर्चों को आसानी से कर पाएंगी।

 

यह योजना राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग एवं गरीब परिवारों की महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सुधार लेन के साथ साथ उनके सशक्तिकरण करने में सहयोग करेगी। मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सहायता राशि के साथ-साथ साल में तीन एलपीजी गैस सिलेंडर निशुल्क प्रदान किए जाएंगे। 

 

मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना 2024 की विशेषताएं:

Ø मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना 2024 के माध्यम से लाभार्थी महिलाओं को मिलने वाली धनराशि को सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जाएगा।

Ø आर्थिक सहायता राशि के साथ-साथ साल में तीन एलपीजी गैस सिलेंडर निशुल्क प्रदान किए जाएंगे।

Ø राज्य में उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु कॉलेज में एडमिशन लेने वाली बालिकाओं की फीस माफ की जाएगी।

Ø इस योजना के माध्यम से लाभ लेने वाली महिलाओं को आर्थिक संकट का सामना भी नहीं करना पड़ेगा। साथ ही वह स्वयं के सामान्य खर्चों को आसानी से कर पाएंगी।

 

मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना हेतु पात्रता:

अगर आप भी मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना में आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको महाराष्ट्र सरकार द्वारा दी हुई सभी योग्यताओं की पूर्ति करनी होगी जो इस प्रकार से हैं-

Ø महिलाएं महाराष्ट्र राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।

Ø इस योजना के लाभ कल लिए उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

Ø महिला के परिवार की कुल वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।

Ø महिलायों के परिवार में कोई भी टैक्स पेयर नहीं होना चाहिए।

Ø महिलायों के परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।

 

मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना हेतु दस्तावेज:

अगर आप भी मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना में आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको महाराष्ट्र सरकार द्वारा मांगे जाने वाले कुछ आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जो कि इस प्रकार से है-

Ø आधार कार्ड

Ø राशन कार्ड

Ø आय प्रमाण पत्र

Ø मूल निवास प्रमाण पत्र

Ø जाति प्रमाण पत्र

Ø फोटो

Ø बैंक अकाउंट

Ø पैन कार्ड

 

मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना हेतु आनलाइन आवेदन प्रक्रिया:

योजना में आवेदन के लिए महिलाएं गूगल प्ले स्टोर से नारी शक्ति दूत एप डाउनलोड कर सकती हैं। वह एप डाउनलोड करने के बाद योजना के लाभ के लिए 31 अगस्त तक आवेदन कर सकती है।


Mukhyamantri Majhi Ladki Bahin Yojana 2024


Ø Google Play Store खोलें और “नारी शक्ति दूत” App सर्च करें। App Install करें और खोलें।

Ø लोगिन करने के पश्चात इसका डैशबोर्ड में खुलकर आएगा जहां आपको योजनाओं के सेशन में मांझी लड़की बहिन योजना का चयन करना है।

Ø योजना के लिए आवेदन करने वाली महिला किस श्रेणी की है इसकी जानकारी भरें।

Ø फिर अपना नाम और अन्य जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।

Ø मुख्यमंत्री मेरी लाडली बहन योजना पर क्लिक करें और नाम, पता, बैंक खाते का विवरण भरें।

Ø आवेदक का फोटो अपलोड करें।

Ø फिर जरूरी दस्तावेज अपलोड करें, फिर सबमिट करें।

Ø आपको एक संदेश मिलेगा कि आवेदन पूरा हो गया है।

 

मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना हेतु ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया:

सरकार ने मुख्यमंत्री मेरी लाडली बहन योजना आवेदन तहसील कार्यालय, आंगनबाडी सेविका, सेतु कार्यालय में ऑफलाइन जमा कराने का विकल्प रखा है। महाराष्ट्र सरकार ने इस योजना का आवेदन पत्र उपलब्ध करा दिया है।

Ø अपने निकटतम महिला विभाग में जाएं।

Ø महाराष्ट्र माझी लड़की बहिन योजना का आवेदन फार्म प्राप्त करें।

Ø आवेदन फार्म में नाम, पता, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि आदि जानकारी दर्ज करें।

Ø आवेदन फार्म के साथ आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें।

Ø आवेदन फार्म और सभी दस्तावेजों के साथ संबंधित विभाग में जमा करें।

 

निष्कर्ष:

'मुख्यमंत्री मांझी लड़की बहिन' योजना के तहत 21 से 60 वर्ष की विवाहित, तलाकशुदा और दूसरों पर निर्भर महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह मिलेंगे, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया कर्मियों को बताया, 'हम 15 अगस्त से 19 अगस्त तक रक्षाबंधन त्यौहार के दौरान 'लड़की बहिन योजना' की पहली किस्त जारी करने की दिशा में काम कर रहे हैं।

 

FAQs:

महिलाओं के लिए महाराष्ट्र सरकार ने कौन सी योजना शुरू की गई है?

महाराष्ट्र सरकार ने गरीब वर्ग की महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए मुख्यमंत्री मांझी लाडली बहिन योजना शुरू की है।

 

मुख्यमंत्री मांझी लाडली बहिन योजना की लिस्ट कैसे चेक करें?

महाराष्ट्र सरकार के Nari Shakti Doot मोबाइल एप्प के माध्यम से मुख्यमंत्री मांझी लाडली बहिन योजना की लिस्ट चेक कर सकते है।

 

मुख्यमंत्री मांझी लाडली बहिन योजना के लिए कितने रुपए का बजट आवंटित किया गया है?

मुख्यमंत्री मांझी लाडली बहिन योजना के लिए 46,000 करोड़ रुपए का सालाना बजट आवंटित किया गया है।

 


टिप्पणियाँ

Popular Posts

PM Kaushal Vikas Yojana 2024: युवाओं को मिलेंगे ₹8000 हर महीने और साथ में ट्रेनिंग और सर्टिफिकेट भी, जाने संपूर्ण जानकारी

PM Kaushal Vikas Yojana 2024: प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत देश के बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर एवं रोजगार के योग्य बनाने के लिए प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का संचालन केंद्र सरकार के द्वारा किया जा रहा है। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना को संक्षिप्त में पीएमकेवीवाई ( PMKVY ) भी कहा जा रहा है।   प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत देश के बेरोजगार युवाओं को इलेक्ट्रीशियन, कंस्ट्रक्शन फूड प्रोसेसिंग, फर्नीचर फिटिंग, हैंडीक्राफ्ट, सिलाई, वेल्डर, होटल मैनेजमेंट, लेदर टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर ऑपरेटर, और डाटा एंट्री जैसी 100 से भी अधिक प्रकार की तकनीकी ट्रेनिंग दी जा रही है। इस योजना के तहत 1.20 करोड़ से भी अधिक युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है जिससे वह अपने लिए खुद रोजगार उत्पन्न कर सके या फिर नौकरी के योग्य बन सकें। पीएम कौशल विकास योजना रेल कौशल विकास योजना की तरह ही कार्य करेगी।  

Maza Ladka Bhau Yojana 2024: युवाओं को मिलेंगे 10,000 हर महीने, जानिए आपकी पात्रता

Maza Ladka Bhau Yojana 2024: महाराष्ट्र सरकार ने द्वारा चलाई जा रही माझा लड़का भाऊ योजना के तहत सभी छात्रों को निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण और व्यावहारिक ज्ञान प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए आवेदन करने हेतु आमंत्रित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दोरान शैक्षिक योग्यता के आधार पर हर महीने 10 हजार रुपए तक की आर्थिक सहायता भी प्रदान की जा रही है। यह योजना राज्य के युवाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर और सक्षम बनाने में बनाने में मदद करेगी।   महाराष्ट्र की सरकार ने युवाओं के हित के लिए माझा लड़का भाऊ योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए किसी फैक्ट्री में अप्रेंटिसशिप करवाया जाएगा। इस प्रशिक्षण से युवाओं को कौशल प्रशिक्षण , व्यावहारिक ज्ञान और कार्य अनुभव मिलेगा। प्रशिक्षण के दोरान शैक्षिक योग्यता के आधार पर हर महीने 6 , 000 रुपए से 10 , 000 रुपए तक का वेतन भी प्राप्त कर सकेंगे।  

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana 2024: झारखंड सरकार ने शुरू की एक और योजना, महिलाओं को मिलेंगे 1000 रूपये, जाने सम्पूर्ण जानकारी

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana 2024: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना 2024 के तहत , झारखंड की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिल सके इसके लिए झारखंड राज्य की महिलाओं को हर महीने ₹ 1 , 000 की सहायता राशि दी जाएगी। इस प्रकार की योजना और भी राज्य मे अब से पहले जारी की जा चुकी है जिन से गरीब परिवार का सहायता मिल रही है।   केंद्र सरकार महिलाओं के लिए बहुत सारी स्कीमें चाहती है। जिनमें महिलाओं को सीधे आर्थिक लाभ दिया जाता है। फिर चाहे वह महाराष्ट्र में शुरू की गई माझी लड़िक बहन योजना हो या मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना हो। इन सभी में योजनाओं में महिलाओं को सरकार सीधे तौर पर आर्थिक सहायता करती है। झारखंड में भी अब महिलाओं को नई योजना के तहत हर महीने 1000 रुपये दिए जाएंगे।   रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को 250 रुपए गिफ्ट करेगी मध्यप्रदेश सरकार   मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना 2024 क्या है: मध्यप्रदेश सरकार लाड़ली बहना योजना की ही तरह 1000 रुपये हर महीने महिलाओं को देने की यह योजना झारखंड सरकार की है। झारखण्ड राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ज